भारत
3200 करोड़ के घाटे से उबरकर 404 करोड़ के मुनाफे में आई यमुना अथॉरिटी
jantaserishta.com
24 April 2023 9:50 AM IST

x
DEMO PIC
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| यमुना प्राधिकरण आज अपने 23वें साल में प्रवेश कर गया है। बीते 22 साल में यमुना अथॉरिटी ने कई उतार-चढ़ाव देखे। एक समय तो ऐसा आया था जब घाटे के चलते प्राधिकरण को अन्य प्राधिकरण के साथ मर्ज करने की भी तैयारी चल रही थी। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। 3200 करोड रुपए के कर्ज को चुकाने के बाद अब यमुना अथॉरिटी 404 करोड रुपए के मुनाफे में आ चुकी है। यमुना अथॉरिटी इस उपलब्धि में सबसे बड़ा हाथ एयरपोर्ट परियोजना का रहा। जेवर एयरपोर्ट परियोजना की घोषणा होने के बाद यमुना अथॉरिटी के पास मौजूद जमीनों के दाम ने आसमान छूने शुरू कर दिए। इस समय यमुना अथॉरिटी के पास परियोजनाओं की कमी नहीं है और ना ही निवेशकों की। प्राधिकरण के पास इस समय जेवर एयरपोर्ट, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, डाटा सेंटर पार्क, पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क, लेदर पार्क, नर्सी मूंजी यूनिवर्सिटी और लिंकन यूनिवर्सिटी समेत 50 से अधिक प्रोजेक्ट हैं, जो अगले साल तक आ जाएंगे। इनसे जहां ढाई लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं एक लाख करोड़ का निवेश भी होगा।
यमुना प्राधिकरण की स्थापना 24 अप्रैल 2001 को हुई थी। यमुना अथॉरिटी ने 2031 के मास्टर प्लान को अपग्रेड करते हुए मास्टर प्लान 2041 तैयार किया है। इसमें 19 सेक्टर बढ़ाते हुए अब 70 सेक्टर बनाए गए हैं। इनमें 23 सेक्टर औद्योगिक, 15 सेक्टर आवासीय, 8 सेक्टर व्यवसायिक, 4 सेक्टर मल्टीपल यूज, 3 सेक्टर मिक्स यूज के बनाए गए हैं।
Tagsयमुना प्राधिकरणयमुना प्राधिकरण मुनाफाघाटा3200 करोड़404 करोड़Yamuna AuthorityYamuna Authority profitloss3200 crore404 crore
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





