भारत

यमुना अथॉरिटी ने 10 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

Admin Delhi 1
23 Dec 2022 3:01 PM GMT
यमुना अथॉरिटी ने 10 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: यमुना अथॉरिटी का अधिसूचित एरिया में तेजी से जाल फैला रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यमुना अथॉरिटी ने शुक्रवार को झांझर में 10 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर 150 करोड़ रुपए की 200 बीघा जमीन को मुक्त करा लिया है। यमुना अथॉरिटी अब कॉलोनाइजरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएगी।

कॉलोनाइजर पैर पसार रहे: यमुना अथॉरिटी में तेजी के साथ देशी और विदेशी कंपनियां निवेश करने के लिए आ रही है। जापान और कोरिया सिटी 500-500 हेक्टेयर जमीन पर बसाई जाएगी। तेजी से विकसित हो रहे यमुना अथॉरिटी एरिया में कॉलोनाइजर पैर पसार कर अवैध कॉलोनी काटने में लगे हुए है।

झांझर में हुई कार्रवाई: यमुना अथॉरिटी ने अपने अधिसूचित एरिया झांझर में अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने के लिए शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। अथॉरिटी की पांच टीमों ने ओएसडी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सुबह जेसीबी और भारी संख्या में पुलिस बल के लिए अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया।

200 बीघा जमीन हुई कब्जामुक्त: मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 अलग-अलग स्थानों पर अवैध कॉलोनी काटी गई थी। करीब 200 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी कॉलोनाइजरों ने काटी है। इन कॉलोनियों पर अथॉरिटी ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया। ओएसडी ने बताया कि यह जमीन करीब 200 बीघा है, इस जमीन की बाजार में कीमत करीब 150 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजरों को चिन्हित कर लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्दी ही कॉलोनाईजरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta