भारत

धरती पर भी है यमराज की कचहरी, जहां होता है आत्मा के स्वर्ग या नरक जाने का फैसला

jantaserishta.com
22 Oct 2025 9:32 PM IST
धरती पर भी है यमराज की कचहरी, जहां होता है आत्मा के स्वर्ग या नरक जाने का फैसला
x
व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब होता है.
चंबा: हिंदू धर्म की मानें, तो मृत्यु के बाद आत्मा स्वर्ग या नरक में से कहां जाएगी? इसका फैसला यमराज की कचहरी में होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मृत्यु के देवता कहे जाने वाले यमराज की सिर्फ यमलोक में ही नहीं, बल्कि धरती पर भी उनकी कचहरी लगती है, जहां व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब होता है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में स्थित है एक रहस्यमय और प्राचीन मंदिर, जिसे यमराज की कचहरी कहा जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच बसे भरमौर में यह मंदिर बहुत ही साधारण सा दिखता है, मानों एक छोटा सा घर हो। लेकिन, कोई भी यहां आने से कतराता है।
इस मंदिर की मान्यता बेहद विशेष और रहस्यमय है। कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी आत्मा सबसे पहले इसी स्थान पर आती है। यहां भगवान चित्रगुप्त आत्मा के सभी अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा जांचते हैं।
मंदिर में एक खाली कमरा है, जिसे चित्रगुप्त का कक्ष माना जाता है। इसी कमरे में आत्मा को लाया जाता है, जहां चित्रगुप्त अपनी बही 'अग्रसंधानी' से उस आत्मा के जीवन भर के कर्म पढ़ते हैं। इसके बाद आत्मा को सामने वाले कक्ष यानी यमराज की अदालत में ले जाया जाता है और वहीं तय होता है कि आत्मा को स्वर्ग भेजा जाएगा या नरक।
इस मंदिर में चार द्वार हैं, जो तांबे, लोहे, सोने और चांदी के बने हुए माने जाते हैं। मान्यता है कि आत्मा को उसके कर्मों के अनुसार इन द्वारों में से किसी एक से स्वर्ग या नरक की ओर भेजा जाता है। स्थानीय लोग इस मंदिर से कतराते हैं। यहां का माहौल इतना गंभीर और रहस्यमय है कि अधिकतर लोग मंदिर को बाहर से ही प्रणाम कर लेते हैं। कोई भी इसके अंदर जाने की हिम्मत नहीं करता।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story