भारत

Y कैटेगरी: प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को पूरे भारत में CRPF के जवान मुहैया कराएंगे सुरक्षा

jantaserishta.com
18 March 2022 12:20 PM IST
Y कैटेगरी: प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को पूरे भारत में CRPF के जवान मुहैया कराएंगे सुरक्षा
x

नई दिल्ली: फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को गृह मंत्रालय ने Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है. इंटेलिजेंस ब्यूरो के थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह सुरक्षा विवेक को दी है.

Y कैटेगरी की सुरक्षा में कुल 8 सुरक्षाकर्मी शख्स की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाते हैं. इसमें जिस वीआईपी को सुरक्षा दी जाती है, उसमें पांच आर्म्ड स्टैटिक गार्ड उसके घर पर लगाए जाते हैं. साथ ही तीन शिफ्ट में तीन पीएसओ सुरक्षा प्रदान करते हैं.
सरकार के सूत्रों के अनुसार, उन्हें यह सुरक्षा सीआरपीएफ के जवान मुहैया कराएंगे और यह सुरक्षा पूरे भारत के लिए है. हाल ही में उनकी आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की जहां तारीफ हो रही है, वहीं वह कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ गए हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story