भारत

अस्पताल में WWE: भिड़े दो गुट, हुई जबरदस्त मारपीट

jantaserishta.com
4 Oct 2023 4:40 PM IST
अस्पताल में WWE: भिड़े दो गुट, हुई जबरदस्त मारपीट
x
देखें वीडियो.
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा जिला अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब वार्ड के अंदर दो गुटों के बीच हाथापाई हो गई. इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया हैं. वार्ड में मौजूद मरीज घायल होने से खुद को बचाते हुए भागते नजर आए. इस भयंकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
दरअसल, वडोदरा एसएसजी अस्पताल में दो गुटों के बीच इस मारपीट की घटना मंगलवार रात की है. वीडियो में नजर आ रहा है कि अस्पताल के वार्ड में मौजूद पलंग पर मरीज लेटे हुए हैं, उन्हें सलाइन लगी हुई है. वार्ड में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की भीड़ मौजूद है और उनके बीच हाथापाई हो रही है.
महिला और पुरुषों के बीच जमकर एक-दूसरे के साथ मारपीट की जा रही है. वार्ड में हंगामा मचा हुआ है. लातें चल रही हैं, घूसे मारे जा रहे हैं, चांटे जड़े जा रहे हैं. युवक एक-दूसरे पर बाल नोच रहे हैं. वार्ड में एक पुलिस वाला भी मौजूद होता है, लेकिन वह मारपीट नहीं रोक पाता है.
पलंग पर लेटे हुए महिला-पुरुष मरीज घायल होने के डर से अपनी जान बचाकर भागते हैं. अटेंडर अपने-अपने मरीजों को वार्ड से बाहर ले जाते नजर आते हैं. किसी तरह आपस में गुथ रहे युवकों को दूर किया जाता है और विवाद शांत कराया जाता है. इतने में अन्य पुलिसकर्मी और अस्पताल सिक्योरिटी वार्ड में पहुंच जाती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story