भारत

राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के जज का वीडियो किया शेयर, कही यह बात

jantaserishta.com
5 July 2022 6:09 PM IST
राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के जज का वीडियो किया शेयर, कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: कर्नाटक हाईकोर्ट के एक जज को मिली कथित धमकी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संस्थाओं पर भाजपा द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है। राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कर्नाटक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश को धमकी मिली है।

कर्नाटक हाईकोर्ट के जज एचपी संदेश ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें तबादले की धमकियां दी जा रही हैं। उनका कहना है कि एंटी करप्शन ब्यूरो और ADGP को लेकर की गई टिप्पणियों के चलते धमकियां मिली हैं। इस मामले पर राहुल गांधी ने जज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कर्नाटक में बीजेपी की भ्रष्ट सरकार का पर्दाफाश करने के लिए हाई कोर्ट के एक जज को धमकी दी गई है। संस्था दर संस्था भाजपा द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है। हममें से प्रत्येक को निडर होकर अपना कर्तव्य निभाने वालों के साथ खड़ा होना चाहिए। हैशटैग डरो मत।"


उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने एसीबी को ''कलेक्शन सेंटर'' बताने पर सोमवार को तबादले की धमकी मिलने का दावा किया था। उन्होंने एसीबी के एडीजीपी सीमांत कुमार सिंह को दागी अधिकारी भी बताया था। न्यायाधीश एक भूमि विवाद से संबंधित मामले में कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करने के लिए डिप्टी तहसीलदार पीएस महेश द्वारा दायर एक मामले की सुनवाई कर रहे थे।
आईएएस अधिकारी से संबंधित मामले में, न्यायाधीश ने भ्रष्टाचार की तुलना "कैंसर" से की और कहा कि वह इस तरह के खतरों से हर कीमत पर न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे। उन्होंने साफ किया है कि वह इस तरह की बातों से डरते नहीं हैं। उन्होंने एसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे और इसे 'भ्रष्टाचार का केंद्र' बताया था।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story