भारत
सोशल मीडिया पर गलत कमेंट्स, परेशान युवती ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी
jantaserishta.com
2 April 2024 3:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
भीड़ भी मौके पर पहुंच गई।
बुलंदशहर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स अक्सर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ यूपी के बुलंदशहर में, जहां सोशल माडिया कमेंट्स से परेशान होकर एक पंचायत सहायिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पंचायत भवन में ही फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक उसे सोशल मीडिया पर कोई परेशान कर रहा था।
ये घचना सरसावा क्षेत्र के सरसोहेड़ी गांव का है। बताया जा रहा है कि रणधीर सिंह की 24 साल की बेटी अंजलि पंचायत सहायिका थी। सोमवार देर शाम वह काम से वापस घर नहीं लौटी थी। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की। युवती के परिजनों ने पंचायत घर में जाकर देखा तो पंचायत घर के अंदर ही अंजलि का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों के भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस मामले में एसओ सरसावा ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला कि युवती को सोशल मीडिया पर कोई तंग कर रहा था। जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने पंचायत सहायिका के मोबाइल फोन को कब्जे में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Tagsसोशल मीडियाबुलंदशहरबुलंदशहर न्यूज़बुलंदशहर पुलिसआत्महत्याSocial MediaBulandshahrBulandshahr NewsBulandshahr PoliceSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





