भारत
कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार
jantaserishta.com
24 Feb 2023 5:01 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने मोहन गार्डन इलाके में एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में कथित रूप से फायरिंग करने के आरोप में राष्ट्रीय कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के निवासी अंकुर और हरियाणा के झज्जर निवासी ऋतिक उर्फ पीटर बाबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को सूचना मिली थी कि ऋतिक बापरोला विहार आने वाला है, जिसके बाद पीर बाबा मजार के पास जाल बिछाया गया और उसे पकड़ लिया गया।
द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा, ऋतिक उर्फ पीटर के कहने पर अंकुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि 20 फरवरी को उन्होंने मोहन गार्डन इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में वर्तमान में जेल में बंद एक अपराधी के निर्देश पर फायरिंग की थी।
दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि 2021 में ऋतिक ने अंकुर व अन्य साथियों के साथ सोनीपत के राय गांव से एक बाइक लूटी थी। डीसीपी ने आगे कहा कि अंकुर 2013-14 की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता है। वह 2013 में मंगोलिया में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में भी भारत के लिए खेला था।
बाद में वह ड्रग्स के इंजेक्शन लेने लगा और बुरी संगत में भी पड़ गया। इसके अलावा वह बाइक-जैकिंग और आर्म्स एक्ट मामले में शामिल रहा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो पिस्टल व चार गोलियां भी बरामद की हैं।
Tagsदिल्ली पुलिसदिल्लीदिल्ली न्यूज़मोहन गार्डनप्रापर्टी डीलरफायरिंगdelhi policedelhidelhi newsmohan gardenproperty dealerfiring
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





