महिला पहलवान विनेश फोगाट को रेसलिंग फेडरेशन से मिली माफी, भविष्य में गलती करने पर आजीवन बैन लगाने की चेतावनी भी दी

महिला पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत की खबर है. भारतीय कुश्ती महासंघ ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को खत्म करने का फैसला किया है. विनेश फोगाट अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम में जगह बना सकती हैं. इसके लिए उन्हें ट्रायल्स में शामिल होना होगा. टोक्यो ओलिंपिक खेलों में विनेश को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भारत लौटने पर कुश्ती फेडरेशन ने उन पर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए थे. विनेश को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन अब उनका सस्पेंशन खत्म कर दिया गया है. विनेश के साथ ही दो युवा महिला पहलवानों को भी माफी दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





