भारत

ममता शर्मशार: प्लास्टिक की थैली में लपेटकर कचरे में फेंका नवजात, वाहनों ने कुचला

jantaserishta.com
5 March 2023 3:19 PM IST
ममता शर्मशार: प्लास्टिक की थैली में लपेटकर कचरे में फेंका नवजात, वाहनों ने कुचला
x

DEMO PIC 

शव क्षत-विक्षत होने के कारण यह पता नहीं चल सका है कि यह लड़का है या लड़की।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरु में रविवार को प्लास्टिक की थैली में एक नवजात का शव मिला। नवजात को कई वाहनों ने कुचला था। घटना बेंगलुरु के अमृतहल्ली इलाके के पंपा लेआउट में हुई। पुलिस के अनुसार, चार से पांच महीने की उम्र के बच्चे को प्लास्टिक के कवर में लपेट कर बीबीएमपी कचरा ट्रक में फेंक दिया गया था।
बीबीएमपी कचरा ट्रक में प्लास्टिक कवर में लिपटा नवजात नीचे गिर गया और सड़क पर चल रहे वाहन उसके ऊपर चढ़ गए।
पुलिस ने बताया कि शव क्षत-विक्षत होने के कारण यह पता नहीं चल सका है कि यह लड़का है या लड़की। आशंका जताई जा रही है कि जन्म छिपाने के लिए अपराधियों ने नवजात को कचरे में फेंक दिया।
कवर के अंदर शव को देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story