भारत

WPL 2024 का हुआ आगाज, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला

Harrison
23 Feb 2024 2:29 PM GMT
WPL 2024 का हुआ आगाज, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला
x

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच के साथ हो गया है। विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के पहले मुकाबले में शुक्रवार (23 फरवरी) को मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिछले साल डब्ल्यूपीएल का पहला टूर्नामेंट मुंबई में खेला गया था लेकिन इस बार इसका आयोजन बेंगलुरु और नई दिल्ली में किया जाएगा। मैच शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, वरुण धवन और जैकी ने परफॉर्म किया।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग इस बार टीम की कमान संभालेंगी। जबकि मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर करेंगी।

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women live Score-

7:34 PM MIW vs DCW live : मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

7:22 PM MIW vs DCW live : ओपनिंग सेरेमनी के खत्म होने के बाद अब कुछ देर में दिल्ली और मुंबई की टीम की कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगी।

7:10 PM MIW vs DCW live : शाहरुख खान ने भी अपने ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया है। 8 बजे मैच शुरू होगा।

6:56 PM MIW vs DCW live : ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। वरुण धवन और जैकी ने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का मन मोह लिया है।

6:22 PM Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women महिला प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे सीजन की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम के साथ होने वाली है। ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन परफॉर्म करेंगे।

5:52 PM नमस्कार! महिला प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई और दिल्ली के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन। दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा हैरिस, शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, जेस जोनासेन, मारिज़ैन कैप, स्नेहा दीप्ति, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल , तानिया भाटिया, पूनम यादव, टिटास साधु।


Next Story