भारत

वाह रे औलाद! मां को इतना प्रताड़ित किया...उठाया ये कदम

jantaserishta.com
3 Sept 2024 1:37 PM IST
वाह रे औलाद! मां को इतना प्रताड़ित किया...उठाया ये कदम
x
हालत खतरे से बाहर.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां को इतना प्रताड़ित किया कि बेबस मां ने तंग आकर अपनी जान देने की कोशिश की। लाचार मां ने आत्महत्या करने के लिए बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां मछुआरे मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत जाल फेंककर महिला की जान बचा दी। घटना मोतीपुर थाना इलाके भुड़कुड़वा घाट की है।
नदी में छलांग लगाने वाली महिला बरुराज थाना इलाके के निवासी गोपाल साह की पत्नी मुन्नी देवी (50) है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत खतरे से बाहर है।
महिला के पति गोपाल साह ने बताया कि उसका एक बेटा है, जिसका नाम हरेश कुमार है। हरेश की पत्नी मुन्नी देवी को अक्सर ताने मारती रहती है। जबकि वह बेटे और बहू से अलग रहते हैं। सोमवार दोपहर को बेटे ने किसी बात को लेकर अपनी मां की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर मुन्नी देवी ने बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी।
दूसरी ओर, औराई थाना इलाके के राजखंड दक्षिणी पंचायत के देकुली में रविवार रात एक 20 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। महिला की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। उसके पति, ससुर और देवर बिहार से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। महिला गांव में अपनी सास और गोतनी के साथ रह रही थी। घटना के बाद वे दोनों फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story