भारत
वाह रे औलाद! बुजुर्ग दंपती को बेटे ने दिया धोखा, घर और संपत्ति बेच डाली
jantaserishta.com
8 July 2024 2:23 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर होना पड़ा.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक बुजुर्ग दम्पति को उनके 39 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर धोखा देकर उनका घर और संपत्ति बेच दी. इस बाद उन्हें वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर होना पड़ा. एजेंसी के मुताबिक ये जानकारी रविवार को पुलिस ने दी है. आरोपी अभिजीत निपाने ने एक महिला को अपनी मां बताकर मौजा गोरेवाड़ा में दो प्लॉट 60-60 लाख रुपये में बेचे. एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा उसने झिंगाबाई टाकली इलाके में परिवार के घर पर अवैध कब्जा भी कर लिया.
अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब स्वास्थ्य विभाग की रिटायर्ड अधिकारी मीना निपाने (70) और उनके पति मुरलीधर कोविड-19 महामारी के दौरान गोवा में अपने छोटे बेटे अनिकेत के घर चले गए. उन्होंने बताया कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर अभिजीत ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी सम्पत्तियों की धोखाधड़ी से बिक्री की.
12 मार्च 2024 को नागपुर लौटने पर अभिजीत ने बुजुर्ग दंपति को उनके ही घर में घुसने से मना कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि तब पता चला कि अभिजीत ने न केवल उनकी संपत्ति बेच दी थी, बल्कि जाली आधार कार्ड सहित कानूनी दस्तावेजों में भी हेराफेरी की थी.
बुजुर्ग कपल ने मनकापुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद अभिजीत और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया.
Tagsमहाराष्ट्रनागपुरनागपुर न्यूज़नागपुर पुलिससंपत्तिवृद्धाश्रमMaharashtraNagpurNagpur NewsNagpur PolicePropertyOld Age Home
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





