वाह रे बेटा! सोते पिता के सिर पर लाठी से किया वार, बोला - अब्बा परेशान थे, भेज दिया जन्नत

सवाई माधोपुर. राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र के छान कस्बे में एक बेटे ने अपने पिता की सिर पर लाठी से वार कर हत्या की दी. शनिवार को पोस्टमार्टम कर कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने पिता की हत्या करना कबूल कर लिया है. हैरानी की बात यह है कि जब आरोपी से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो बोला कि अब्बा परेशान थे, इसलिए उन्हें जन्नत भेज दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार छाण गांव में रहने वाले इब्राहिम खान की हत्या उसी के बेटे कुतुबुद्दीन ने की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





