भारत

वाह रे प्रेमी! पहले प्रेमिका का गला काटा, फिर खुद कर करवाया हमला, उसके बाद...

jantaserishta.com
3 Jun 2021 10:09 AM IST
वाह रे प्रेमी! पहले प्रेमिका का गला काटा, फिर खुद कर करवाया हमला, उसके बाद...
x
सनसनीखेज मामला सामने आया है.

कासगंज. उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में एक सिरफिरे प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका की गला काटकर हत्या की कोशिश (Murder Attempt) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने भी अपने खास दोस्त से अपनी गर्दन कटवा कर आत्महत्या की कोशिश की है. फिलहाल पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रेमी और प्रेमिका को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. यह पूरा मामला कासगंज जिले के कोतवाली अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला सीडर का है.

जानकारी के मुताबिक, इश्क में पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गर्दन धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या की कोशिश की. आरोपी के साथ गए अमित नामक दोस्त से अपनी भी गर्दन कटवा ली. पुलिस की माने तो घटना के बाद जब आरोपी अमित खेतों से निकलकर बाहर जा रहा था तो वहां आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना से अवगत कराया. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.
लड़की के भाई की ओर से एकतरफा प्रेम करने वाले प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि उसकी बहन की शादी के लिए 1 जून को रिश्तेदार आए थे. इसके बाद रिश्ता पक्का हो गया. इसकी जानकारी मिलने पर युवती से एकतरफा प्रेम करने वाले युवक दुर्गेश और उसके दोस्त अमित ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे युवती को खेतों मेंं बुलवाया. युवती के भाई की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दुर्गेश व उसके दोस्त अमित ने धारदार हथियार से उसकी बहन का गला रेत दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद मौके पर पकड़ में आए अमित को पुलिस के हवाले कर दिया.
घायल प्रेमी-प्रेमिका को तत्काल उपचार के लिए पहले कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के चलते अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने अलीगढ़ जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने घटनास्थल का जायजा लेकर घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली है. एसपी ने पुलिस की एक टीम अलीगढ़ भी भेजी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story