भारत

वाह दूल्हे राजा! बिना तलाक दिए कर रहे थे दूसरी शादी, स्टेज से उठाकर ले गई पुलिस, फिर...

jantaserishta.com
27 May 2021 12:46 PM IST
वाह दूल्हे राजा! बिना तलाक दिए कर रहे थे दूसरी शादी, स्टेज से उठाकर ले गई पुलिस, फिर...
x
शादी के दौरान खूब हंगामा देखने को मिला.

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक शादी के दौरान खूब हंगामा देखने को मिला. जयमाला के लिए स्टेज पर बैठे दूल्हे को पुलिस उठाकर अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि यह विवाद दो शादियों को लेकर हुआ. आरोप है कि दूल्हा पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर रहा था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

दुल्हे की पहली पत्नी ने पुलिस में तहरीर दी है कि 28 नवंबर 2012 को उसकी शादी शाहजहांपुर के रहने वाले शख्स के साथ हुई थी. महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ महीने बाद पति और ससुराल वालों के साथ उसकी अनबन शुरू हो गई. उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उस पर दबाव डालने लगे और उसके रंग पर भी ताने मारते थे. . जिसपर उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर एक मुकदमा दर्ज कराया है और यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है.
इस बीच जब महिला को यह पता चला कि उसका पति पीलीभीत जिले की किसी लड़की के साथ दूसरी शादी कर रहा है तो वो पुलिस लेकर शादी को रुकवाने के लिए पहुंच गई. मौके पर पहुंच महिला ने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने शादी को रुकवाया और दूल्हे को अपने साथ ले गई.
पीड़ित महिला का कहना है कि उसका अपने पति के साथ तलाक नहीं हुआ है और न ही दोनों के बीच किसी तरह का कोई समझौता हुआ. कोर्ट में मामला विचाराधीन है. ऐसे उसके पति का दूसरी शादी करना नियम के खिलाफ है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी हर्ष वर्धन ने बताया जब तक हम पहुंचे शादी हो चुकी थी और लिखा पड़ी करके दूल्हे को छोड़ दिया. पीड़ित महिला शाम तक लगातार थाने और बैंकट हाल के चक्कर काटती रही पर दूल्हे ने दूसरी शादी की और अपनी पत्नी के साथ चला गया. पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story