भारत

वाह! किस्मत का ऐसा तोहफा मिलेगा, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी...

jantaserishta.com
17 Sept 2025 4:38 PM IST
वाह! किस्मत का ऐसा तोहफा मिलेगा, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी...
x
जानें स्टोरी.
पन्ना: हीरों के लिए विख्यात पन्ना की धरती ने एक बार फिर अपनी खासियत को साबित कर दिया है. जहां एक आदिवासी महिला विनीता गोंड को एक दिन मे तीन बेशकीमती हीरे मिले हैं और वह रातोरात लखपति बन गई है. विनीता ने पटी हीरा खदान क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाई और नतीजा चौंकाने वाला रहा. एक साथ तीन बेशकीमती हीरों ने उनकी जिंदगी बदल दी है.
दरअसल, पन्ना के राजपुर (बड़वारा) की रहने वाली विनीता ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर खदान लगाई थी और उनकी मेहनत व भाग्य का अद्भुत संगम देखने को मिला. जब उन्होंने ये तीन हीरे खोजे, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने तत्काल इन हीरों को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है. ​
हीरा पारखी अनुपम सिंह ने इन हीरों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इन हीरों का कुल वजन क्रमशः 7 सेंट, 1 कैरेट 48 सेंट और 20 सेंट है. इन तीन हीरों में से एक जेम्स क्वालिटी का है, जो बेहद उच्च श्रेणी का माना जाता है, जबकि बाकी दो हीरे मटमैले किस्म के हैं.​
अब इन हीरों को अगली नीलामी में रखा जाएगा, जहां इनकी असली कीमत का पता चलेगा. विनीता गोंड की यह कहानी एक बार फिर यह साबित करती है कि पन्ना की धरती में सचमुच कुछ खास है, जो किसी की भी किस्मत को रातो-रात बदल सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story