भारत

वाह रे शराबी पति, पत्नी के कार में लगाई आग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 Feb 2022 9:52 PM IST
वाह रे शराबी पति, पत्नी के कार में लगाई आग, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में विगत देर रात एक शराबी ने पत्नी से झगड़ा होने पर कार में आग लगा दी. यह कार उसकी पत्नी ने खरीदी थी. घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया. कार में लगी आग की चपेट में वहां खड़ी दूसरी कार भी आ गई. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. वहीं पुलिस ने आग लगाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना शहर कोतवाली इलाके के नदिया मोहल्ले की है, जहां प्रवीण नामक व्यक्ति विगत देर रात शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा था. नशे में उसने पत्नी प्रीति ने झगड़ा किया. प्रीति ने सेकंड हैंड कार अपने पति प्रवीण को दिलाई थी. जब शराब पीकर आने पर पत्नी नाराज हुई तो प्रवीण ने गुस्से में आकर अपनी कार में आग लगा दी.
प्रवीण नशे में धुत होकर पत्नी से झगड़ा करने के बाद पेट्रोल लेकर अपनी कार के पास पहुंचा. उसने पत्नी को वीडियो कॉल कर कार को आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते कार खाक हो गई. उधर कार में आग लगने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है.
सिटी CO भरतपुर सतीश वर्मा ने कहा कि पत्नी से झगड़ा कर एक व्यक्ति ने अपनी कार में आग लगा दी थी. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगाने वाले को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी गाड़ी में भी आग लग गई, जिसके मालिक ने शिकायत दर्ज कराई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story