इसे चमत्कार ही कहेंगे न...कैंसर के मरीजों के लिए वैज्ञानिकों ने 'संजीवनी बूटी' ढूंढ निकाली

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: मेडिकल की दुनिया में एक नए चमत्कार ने हर किसी को हैरान कर दिया है. रेक्टल यानी मलाशय के कैंसर के कुछ मरीजों पर एक खास दवा का क्लिनिकल ट्रायल किया जा रहा था. इसके नतीजे कैंसर के मरीजों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. ट्रायल में शामिल सभी 18 मरीजों में कैंसर ट्यूमर पूरी तरह खत्म पाया गया. ये स्टडी न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी है. स्टडी के लेखक और न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर के डॉक्टर लुइस ए डियाज ने कहा कि आज तक ऐसी कोई भी स्टडी नहीं आई है जिसमें ये दावा किया जा सके कि इलाज से किसी भी मरीज का कैंसर पूरी तरह से खत्म हो गया हो.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





