नहीं देखा होगा एक्सीडेंट का ऐसा भयानक वीडियो, 5 लोग घायल

जींद. हरियाणा के जींद जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. ये हादसा उचाना पुराने बस अड्डे के पास हुआ, जब सड़क किनार गाड़ी खड़ी कर अध्यापक उसमें अपना सामान रख रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन आया और कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 5 लोग घायल (Injured) हो गए, जिनमें 4 अध्यापक है. वहीं चंद सेकेंड पहले कार में बैठे अध्यापकों को खरोंच तक नहीं आई हादसा उस समय हुआ जब वे ड्यूटी पर जा रहे थे. बताया जा रहा है जिस गाड़ी ने कार को टक्कर मारी वो नरवाना की तरफ से आ रही थी.
ऐसे हादसे किसी के भी साथ हो सकते सावधान रहें ! pic.twitter.com/qQBOIJQ862
— Ajay Tomar 🇮🇳 (@ajay_tomar1) September 28, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





