धर्म-अध्यात्म

आज के दिन करे हनुमान जी की पूजा-अर्चना, दूर होंगे सारे संकट, इन नियमों का जरूर करें पालन

jantaserishta.com
28 Sept 2021 12:00 AM IST
आज के दिन करे हनुमान जी की पूजा-अर्चना, दूर होंगे सारे संकट, इन नियमों का जरूर करें पालन
x

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति हर प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है. मंगलवार का दिन भगवान श्री राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है. इन्हें संकटमोचन, बजरंग बली और पवनपुत्र हनुमान के नाम से भी जाना जाता है. संकट हरने वाले हनुमान जी एक ऐसे देवता है तो कलयुग में भी विराजमान है. कहते हैं हनुमान जी की पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. मान्यता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ-साथ अगर बजरंग बाण का पाठ भी किया जाए, तो वो फायदेमंद होता है. इससे बजरंग बली की कृपा प्राप्त होती है. कहते हैं मंगलवार की पूजा से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं.

मंगलवार के दिन पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है. इतना ही नहीं, संकटमोचन की पूजा से भक्तों के जीवन में मंगल ही मंगल होता है. लेकिन हनुमान जी की पूजा के कुछ नियम हैं. अगर इन नियमों का पालन न किया जाए, तो पूजा का फल नहीं मिलता है. आइए जानते हैं हनुमान जी की पूजा करते समय किन नियमों का पालन करना जरूरी है.
हनुमान जी पूजा के नियम
1. हनुमान जी की पूजा या फिर विशेष अनुष्ठान सुबह या शाम के समय ही किए जाने चाहिए
2. हनुमान जी की पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले फूलों का रंग हमेशा लाल होना चाहिए.
3. बजरंग बली के लिए दीपदान करने वाली बाती हमेशा लाल सूत (धागे) की होनी चाहिए.
4. अगर आप हनुमान जी की पूजा का कोई उपाय शुरू करते हैं या फिर कोई अनुष्ठान शुरु करते हैं तो अगर वे मंगलवार के दिन से प्रारंभ किया जाए, तो अच्छा होता है.
5. भगवान की उपासना के लिए किसी शुभ मुहूर्त की जरूरत है. इसके लिए मंगलवार का दिन ही सर्वश्रेष्ठ है.
6. मान्यता है कि हनुमान जी की साधना करते समय ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना जरूरी होता है.इसलिए जब तक हनुमान जी की साधना करें तब तक मन में कामुक विचार न आने दें.
7. मंगलवार के दिन पवनपुत्र की पूजा करने वाले भक्तों को मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
8. हनुमान जी की पूजा में चरणामृत का इस्तेमाल न करें क्योंकि बजरंग बली की पूजा में चरणामृत का विधान नहीं है.
9. संकटमोचन की पूजा के समय महिलाएं हनुमान जी की मूर्ति को बिल्कुल स्पर्श न करें. खासतौर से रजस्वला होने पर.
10. हनुमान जी पर चढ़ाया जाने वाला प्रसाद शुद्ध देसी घी से बना हुआ होना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story