भारत

चिंताजनक: लिफ्ट अचानक खराब 3 बच्चियां फंसी, फिर...देखें वीडियो

jantaserishta.com
1 Dec 2022 9:40 AM IST
चिंताजनक: लिफ्ट अचानक खराब 3 बच्चियां फंसी, फिर...देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.
गाजियाबाद: गाजियाबाद की एक सोसायटी से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेस्ट सोसायटी की एक लिफ्ट अचानक से खराब हो गई और तीन बच्चियों लिफ्ट में फंस गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. करीब 20 मिनट में बच्चियां उसमें फंसी रहीं. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि लिफ्ट में फंसी बच्चियां बुरी तरह घबरा गई थीं. वह काफी देर तक लिफ्ट को खोलने की कोशिश करती रहीं लेकिन लिफ्ट नहीं खुलती है. उन्होंने इमरजेंसी कॉल बटन में प्रेस किया लेकिन उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी. वीडियो में तीनों बच्चियां एक-दूसरे को हौसला देते भी दिख रही हैं. बच्चियों की उम्र करीब 8 से 10 साल की है. बताया जा रहा है कि 29 नवंबर की शाम को यह घटना हुई थी.
जानकारी के मुताबिक आधे घंटे बाद जब बच्चियां रोते हुए घर पहुंचीं तो उन्होंने परिवार को घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्चियों के पिता ने सोसायटी के पदाधिकारियों और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. पुलिस ने धारा 287 और 336 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने मामले में जांच की शुरू कर दी है. प्रथमदृष्टया घटना के पीछे लिफ्ट के खराब मेनटेनेंस को वजह माना जा रहा है. बच्चियों के पिता का कहना है कि लिफ्ट की मेंटेनेंस के लिए 25 लाख से ज्यादा सालाना खर्च होता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story