भारत

दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ने डाला वोट, देखें VIDEO

jantaserishta.com
19 April 2024 2:55 PM IST
दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ने डाला वोट, देखें VIDEO
x
लाइन में खड़े सभी मतदाता उसकी तरफ देखने लगे, उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।
नागपुर: देश में 21 राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच नागपुर में दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आम्गे ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। जब वह मतदान केंद्र पहुंची तो लाइन में खड़े सभी मतदाता उसकी तरफ देखने लगे, उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।
मतदान केंद्र पर भीड़ से बचने के लिए 62.8 सेमी (2 फीट, 3/4 इंच) लंबी ज्योति आम्गे मुस्कुराती हुई परिवार के सदस्यों की गोद में वोट डालने पहुंची। लाल ड्रेस में ज्योति आम्गे मतदान केंद्र पर पहुंची तो सब उन्हें देखकर मुस्कुराने लगे। कैमरामैन ने ज्योति को मतदान केंद्र में प्रवेश करने तक लगभग घेर कर रखा, सभी ज्योति को ही देख रहे थे।
वोट डालने के बाद रोमांचित ज्योति ने गर्व से अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए न्यूज़ एजेंसी को बताया, "यह मेरा दूसरा लोकसभा चुनाव का मतदान है। मैं पहले ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए दो बार मतदान कर चुकी हूं। मैं हमेशा अपने वोट देने के अधिकार का प्रयोग करती हूं और यह देश के प्रति मेरा कर्तव्य भी है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story