भारत

विश्व पर्यटन दिवस: पर्यटन पर फिर से विचार करने की जरूरत पर होगा जोर

Nilmani Pal
24 Sept 2022 4:49 PM IST
विश्व पर्यटन दिवस: पर्यटन पर फिर से विचार करने की जरूरत पर होगा जोर
x

सिलीगुड़ी। हिमालयन हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म डेवलपमेंट नेटवर्क और भारत के पर्यटन विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से इस वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया जायेगा। पर्यटन मंत्रालय ने द्वारा इस साल विश्व पर्यटन दिवस के आयोजन की थीम 'री-थिंकिंग टूरिज्म' दी गयी है।

इस थीम का अर्थ है हम कैसे लोगों के सामने अपने क्षेत्र के विभिन्न लोगों की परंपराओं , कला , संस्कृति को उजागर कर सकते हैं इस पर विचार करना है । इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा हर स्कूल, कॉलेज में यूथ टूरिज्म क्लब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बागडोगरा केन्द्रीय विद्यालय वायु सेना स्कूल पहले से ही एक ऐसा क्लब बना चुका है जिसमें 25 सदस्य हैं। वे भी इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। वर्ल्ड टूरिज्म डे पर पर्यटन पर फिर से विचार करने की जरूरत है। कोविड काल के बाद कैसे पर्यटन को इस वर्ष अपने पुराने स्थान पर वापस लाया जा सकता है, यह प्रयास वॉल टूरिज्म डे के अवसर पर किया जाएगा। इस वर्ष दुर्गा पूजा को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का खिताब दिया गया है, हम इसे विश्व पर्यटन मानचित्र पर कैसे उजागर कर सकते हैं इस पर सामूहिक रूप से विचार किया जायेगा।

रिपोर्ट - newsasia

Next Story