भारत

World Red Cross Day: जानें क्यों हुई थी रेड क्रॉस डे की शुरुआत?

Nilmani Pal
8 May 2022 2:11 AM GMT
World Red Cross Day: जानें क्यों हुई थी रेड क्रॉस डे की शुरुआत?
x

World Red Cross Day 2022: विश्व रेड क्रॉस डे या क्रिसेंट डे (World Red Cross Day or Red Crescent Day) पूरी दुनिया में 8 मई को मनाया जाता है. रेड क्रॉस के फाउंडर की बर्थ एनिवर्सरी को 8 मई को रेड क्रॉस डे मनाया जाता है. हेनरी ड्यूनेंट रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (ICRC) के संस्थापक थे और उनका जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था. हेनरी ड्यूनेंट स्विस मानवतावादी, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे. हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई, 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में हुआ था. उन्हें 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. उन्होंने 1863 में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) की स्थापना की थी.

1859 में इटली में भयंकर जंग हुई, जिसमें कई सैनिकों की मौत हो गई और लाखों घायल हो गए. घायलों की हालत को देखते हुए हेनरी ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर उन सैनिकों की मदद की. इसके बाद 1863 में उन्होंने एक कमेटी बनाई जिसका नाम इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेडक्रॉस रखा गया. बता दें, विश्व रेड क्रॉस दिवस पहली बार 1948 में मनाया गया था. रेड क्रॉस का उद्देश्य है बिना किसी भेदभाव के लोगों की सहायता करना. इस संगठन से दुनियाभर से लोग जुड़े हुए हैं, जो महामारी, प्राकृतिक आपदा और युद्ध के दौरान लोगों की मदद करते हैं. हर साल विश्व रेड क्रॉस दिवस अलग-अलग संदेशों के साथ अलग-अलग थीम्स पर मनाया जाता है. साल 2022 में विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम है – 'Be Human Kind'.

Next Story