भारत

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2022: 146 देशों में भारत की 136 वीं रैंक, हर पल में खुशी का लम्हा तलाशने का करें प्रयास

jantaserishta.com
19 March 2022 9:00 AM IST
विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2022: 146 देशों में भारत की 136 वीं रैंक, हर पल में खुशी का लम्हा तलाशने का करें प्रयास
x

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की ओर से शुक्रवार को World Happiness Report 2022 (विश्व प्रसन्नता सूची 2022) जारी कर दी गई है. इसमें भारत को 146 देशों में 136वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड लगातार 5वें साल शीर्ष पर बना हुआ है. World Happiness Report 2022 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की तरफ से जारी किया गया है. इसमें कोविड-19 और विश्व की अन्य घटनाओं से लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक भारत को विश्व प्रसन्नता सूची में 136वां स्थान मिला है जबकि वर्ष 2021 में भारत 139वें पायदान पर था. इस साल की रिपोर्ट में यूरोपीय देश फिनलैंड को खुश रहने के मामले में सभी देशों से आगे बताया गया है. इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, लक्समबर्ग, नॉर्वे, इज़राइल को शीर्ष स्थान दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक सूची में पाकिस्तान 121वें पायदान पर है जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमश: 94वें एवं 72वें स्थान पर हैं. युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक अप्रसन्न हैं. उनको लिस्ट में अंतिम पायदान पर जगह मिली है. इसके बाद जिम्बाब्वे (144वें), रवांडा (143वें), बोत्सवाना(142) और लेसोथो का (141वां) स्थान है. इस सूची में अमेरिका को 16वां स्थान मिला है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story