भारत
भारतीय पायलट की बहादुरी की मुरीद हुई दुनिया, PM मोदी ने परिवार से की बात
jantaserishta.com
1 Oct 2026 10:38 AM IST

x
भारत के जांबाज कैप्टन की दुनिया में चर्चा! PM मोदी से नेतन्याहू तक ने किया सलाम
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से फोन पर बात की. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की और कहा कि उनके साहस ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई. उन्होंने परिवार को भरोसा दिया कि भारतीय मिशन उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.
फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को बीच हवा में इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई थी. यह विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था. इसी दौरान कॉकपिट में पायलटों के बीच विवाद हुआ और को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे क्रू और यात्रियों को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने में मदद मिली.
प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सराहा. उन्होंने कहा कि उन्होंने बेहद मुश्किल हालात में असाधारण बहादुरी और दृढ़ता दिखाई. पीएम ने उनकी बहादुरी को सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाला कदम बताया. घटना के बाद विमान ने सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग की. कैप्टन स्मित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं. दोनों भारतीय मिशन स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और उनकी हर संभव मदद सुनिश्चित कर रहे हैं.
इस घटना के बाद फ्लाईदुबई ने इजरायल आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें अस्थायी तौर पर रोक दी हैं. कंपनी ने कहा है कि संबंधित अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और जांच पूरी होने तक उड़ान सेवाएं सस्पेंड रहेंगी. कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कर चुके हैं.
Tagsभारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छारभारतीय पायलटस्मित मच्छारIndian pilot Captain Smit MachharIndian pilotSmit Machhar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





