भारत

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स: प्राची ने रॉयल आइसिंग से बनाया कैथेड्रल स्ट्रक्चर का 100 किलोग्राम का केक

Soni
8 March 2022 5:07 AM GMT
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स: प्राची ने रॉयल आइसिंग से बनाया कैथेड्रल स्ट्रक्चर का 100 किलोग्राम का केक
x

रॉयल आइसिंग बेहद ही हार्ड कुकिंग आर्ट है, जिसमें प्राची ने महारत हासिल की है। इस आर्ट को उन्होंने वर्ल्ड फेमस केक मेकर आइकन, सर एडी स्पेंस एमबीई द्वारा यूनाइटेड किंगडम में जाकर सीखा है। हाल ही में प्राची ने अपनी कला का शानदार परिचय देते हुए एक ऐसा केक तैयार किया है, जिसका नाम 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स' में दर्ज हुआ है।

कैथेड्रल चर्च के आकार का यह केक तकरीबन 100 किलोग्राम(1 क्विंटल) का है।

इसे बनाने के लिए केक के 1500 टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।

यह पूरी तरह से वेजिटेरियन केक है। इसे बनाने के लिए रॉयल आइसिंग का इस्तेमाल किया गया है।

इसे बनाने में तकरीबन एक महीने का समय लगा है।

इस भव्य केक की लंबाई 6 फुट 4 इंच, ऊंचाई 4 फुट 6 इंच और चौड़ाई 3 फुट 10 इंच है।

प्राची के नाम पर अवार्ड्स और रिवार्ड्स

फोर्ब्स में 'आधुनिक भारत के गेम चेंजर ' की सूची में चयन - मार्च 2020

इकोनॉमिक टाइम में भारत के 'ईटी न्यू मेकर' की सूची में चयन - नवंबर 2020

'टाइम्स वुमन ऑफ सब्सटेंस' सम्मान - मार्च 2021

फोर्ब्स इंडिया में 'डब्ल्यूबीआर कॉर्प यूके लिमिटेड 45 अंडर 45' की सूची में चयन

फेमिना द्वारा ' फेमिना मोस्ट पावरफुल वीमेन 2021' सम्मान।

केक मास्टर्स मैगजीन इंडिया द्वारा 2017 में 'टॉप 10 केक आर्टिस्ट ऑफ इंडिया' की सूची में चयन।

बर्मिंघम में वर्ष 2019 के लिए केक मास्टर्स रॉयल आइसिंग पुरस्कार।

बृजभूमि फाउंडेशन द्वारा 2019 में महाराष्ट्र की शीर्ष 50 सबसे प्रभावशाली महिला की सूची में चयन।

जी इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध 'केक कलाकार पुरस्कार'।

लोकमत ग्रुप द्वारा 2020 और 2021 के लिए पुणे की 'वीमेन एचीवर सम्मान'।

भारत लीडरशिप अवार्ड 2021- ( महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी के कर-कमलों से)।

टॉप 4- रॉयल आइसिंग आर्टिस्ट केक मास्टर्स अवार्ड्स बर्मिंघम, 2017

एग फ्री व शाकाहारी रॉयल आइसिंग संरचना के लिए 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' लंदन द्वारा 2022 में सम्मान।

Next Story