भारत
विश्व बैंक ने 2023-24 के लिए भारत की GDP दर को घटाकर 6.3 प्रतिशत किया
jantaserishta.com
4 April 2023 3:00 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| विश्व बैंक की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जीडीपी 2023-24 में 6.3 प्रतिशत तक नीचे आने की संभावना है। वर्ल्ड बैंक ने इससे पहले 6.6 प्रतिशत का अनुमान लगाया था। मुख्य रूप से ऋण की ऊंची कीमत के चलते खपत में गिरावट आई है। पिछले साल मई से भारतीय रिजर्व बैंक महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है।
अपने 'इंडिया डेवलपमेंट अपडेट' में, विश्व बैंक ने कहा कि खरीदने की कम क्षमता के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण बाहरी कारकों के कारण आर्थिक विकास प्रभावित होने की संभावना है।
"ऋण की बढ़ती लागत और धीमी आय वृद्धि निजी उपभोग वृद्धि पर असर डालेगी और महामारी से संबंधित राजकोषीय समर्थन उपायों को वापस लेने के कारण सरकारी खपत धीमी गति से बढ़ने का अनुमान है।"
रिपोर्ट के अनुसार, भारत का चालू खाता घाटा भी 2023-24 में घटकर 2.1 प्रतिशत रहने की संभावना है, जबकि 2022-23 में यह 3 प्रतिशत था।
मुद्रास्फीति पर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह चालू वित्त वर्ष में 5.2 प्रतिशत तक कम होने की संभावना है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 6.6 प्रतिशत थी।
Tagsविश्व बैंकभारत की जीडीपी दरभारतभारत की जीडीपीजीडीपीworld bankindia's gdp rateindiaindia's gdpgdp
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





