भारत
निर्माणाधीन बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक में गिरे मजदूर, 2 की मौत
jantaserishta.com
24 April 2024 8:15 PM IST

x
बड़ी खबर
मुंबई: मुंबई में 40 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना मलाड इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ. बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे यह घटना हुई. टंकी में लोगों के गिरने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन लोगों को टंकी से निकाला.
सैप्टिक टैंक से निकाले गए लोगों को जोगेश्वरी के एक ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. टंकी में गिरने से जिन दो लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान 50 वर्षीय राजू और 35 वर्षीय जावेद शेख के रूप में की गई. वहीं 19 वर्षीय अकीब शेख की हालत गंभीर है.
बताया जाता है कि मलाड इलाके के रहेजा टावर के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के सैप्टिक टैंक में तीन मजदूर गिर गए थे.मजदूरों के टैंक में गिरने के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी. फायर ब्रिगेड की टीम जब वहां पहुंची तो किसी का कुछ पता नहीं चल पा रहा था. इसे बाद टैंक में रस्सी डालकर अंदर सर्च किया गया. इसके बाद अंदर जाकर तीनों को बाहर निकाला गया.
टंकी से निकालने के बाद तीनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं जब बचाव कार्य खत्म होकर फायर ब्रिगेड की टीम चली गई तो पता चला कि रेस्क्यू टीम का एक सदस्य टैंक में फंसा हुआ है. इसके बाद फिर से टीम पहुंची और उसे निकालने का काम शुरू किया गया.
Tagsनिर्माणाधीन बिल्डिंगसेप्टिक टैंक में गिरे मजदूरफायर ब्रिगेडमुंबईBuilding under constructionworkers fell into septic tankFire BrigadeMumbai
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





