भारत
शिरोमणि अकाली दल के प्रोग्राम में भिड़े कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू
jantaserishta.com
28 April 2024 6:28 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल के एक प्रोग्राम में पार्टी वर्कर आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू कर दी. ये कार्यक्रम बठिंडा के एक निजी रिसॉर्ट में रखा गया था. कार्यक्रम में अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
इस घटना के वीडियो सामने आ गए हैं, जिसमें पार्टी वर्कर एक-दूसरे पर कुर्सियां बरसाते नजर आ रहे हैं. वहीं, घटना के बाद पूरे रिजॉर्ट में अफरातफरी मच गई. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से नेताओं को बाहर निकाला.
घटनास्थल पर बठिंडा पुलिस भी पहुंच गई थी. जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में हरसिमरत कौर बादल को भी पहुंचना था, लेकिन उनके कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही विवाद हो गया. जिसके चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के नेताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया था. जिसमें वह शिअद की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे. इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि स्टेज के पास मौजूद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू कर दी.
Tagsशिरोमणि अकाली दलप्रोग्रामकार्यकर्ताएक-दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरूबठिंडाShiromani Akali Dalprogrammeworkers started throwing chairs at each otherBathinda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





