भारत

मजदूर की हत्या, पत्नी की हालत नाजुक

jantaserishta.com
11 April 2022 8:06 PM IST
मजदूर की हत्या, पत्नी की हालत नाजुक
x
पढ़े पूरी खबर

ओडिशा: ओडिशा के भुवनेश्वर शहर (Odisha Bhubaneswar) में पोस्ट मास्टर जनरल (PMG) के कार्यालय के पास अज्ञात बदमाशों ने फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर दंपत्ति पर हमला कर दिया. इससे मजदूर की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दंपत्ति के साथ उनका एक बच्चा भी सो रहा था. बच्चा ठीक है, उसे चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया गया है.

एजेंसी के अनुसार घटना उस समय हुई, जब रविवार रात एक एटीएम कियोस्क (ATM Kiosk) के पास फुटपाथ पर दंपत्ति अपने बच्चे के साथ सो रहे थे. हालांकि बच्चा ठीक है. पुलिस ने बच्चे को चाइल्डलाइन को सौंप दिया, जबकि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने बताया कि मृतक एक प्रवासी मजदूर (Migrant Labourer) था. खारवेल नगर थाने के कर्मी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) को खंगाला जा रहा है. पुलिस फुटेज की जांच कर रही है, ताकि हमलावरों के बारे में कोई सुराग मिल सके. पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story