भारत

मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

jantaserishta.com
12 Sept 2026 5:42 PM IST
मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
x
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में कॉलेज में मरम्मत के काम के दौरान मजदूर की मौत होने पर परिवार ने शनिवार को शव के साथ मुख्य गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया और मुआवजे व कार्रवाई की मांग की।
मथुरा पुलिस के मुताबिक, सुबह 11:30 बजे कुछ मजदूरों द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोवर्धन में प्लास्टर कार्य किया जा रहा था। यह कार्य मथुरा-वृंदावन डेवपलेपमेंट (एमवीडीए) द्वारा कराया जा रहा है। अचानक गेट के ऊपर की दीवार गिरने से इसमें दो मजदूर घायल हो गए। घायलों की पहचान कस्बा अडीग थाना गोवर्धन निवासी नाम लाल सिंह और ग्राम तलफरा थाना डींग राजस्थान निवासी नाम पंकज के रूप में हुई। पंकज की गंभीर हालत को देखते हुए इसे तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रवाना किया गया, जहां पर पंकज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
स्थानीय निवासी कैलाश ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, "मृतक पंकज के परिजनों के पास घर भी नहीं है। वह दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार पालता था। परिवार सड़क किनारे झोपड़ी में रहता है। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनकी देखभाल के लिए सरकार को मुआवजा और नौकरी देनी चाहिए।"
वहीं, मृतक की पत्नी ने सरकार से 20 लाख रुपए, नौकरी और आवास की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं सड़क पर रहती हूं और पति के जाने के बाद अब कोई सहारा नहीं बचा है। इसी तरह हाल ही में मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र के नगला कैथ निवासी 26 वर्षीय आशीष कुमार अन्य मजदूरों के साथ नगर के मुहल्ला खरगजीतनगर में अनुज दुबे के मकान में पुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार पर पुट्टी करते समय बिजली केबल में लगे कट में उनका हाथ छू गया। जिससे करंट की चपेट में आने के कारण आशीष की मृत्यु हो गई थी।
आशीष की मौत के अगले दिन परिजनों ने देवी बाईपास रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन मकान मालिक की गिरफ्तारी के बाद ही शव के अंतिम संस्कार की बात पर अड़ गए थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और शहर कोतवाल ने परिजनों ने समझाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story