भारत

आधार Card से जुड़े काम फ्री में कर सकेंगे 3 महीने और, UIDAI ने दी जानकारी

Nilmani Pal
7 Sep 2023 12:23 PM GMT
आधार Card से जुड़े काम फ्री में कर सकेंगे 3 महीने और, UIDAI ने दी जानकारी
x

दिल्ली। भारतीयों के लिए खुशखबरी है। सरकार में फ्री में Aadhaar Card डिटेल्स को अपडेट करने की लास्ट डेट को और आगे बढ़ा दिया है। पहले यह लास्ट डेट 14 सितंबर थी लेकिन यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री आधार अपडेट की लास्ट डेट को पूरे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब आप 14 दिसंबर, 2023 तक अपनी आधार डिटेल्स को मुफ्त में अपडेट कर सकेंगे।

UIDAI द्वारा जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, “ज्यादा से ज्यादा लोगों को आधार में अपने डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, 14 सितंबर 2023 तक myAadhaar पोर्टल के माध्यम से आधार में अपने डॉक्यूमेंट को मुफ्त में अपडेट करने का प्रावधान प्रदान करने का निर्णय लिया गया था। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर, इस सुविधा को 3 महीने यानी 15.09.2023 से 14.12.2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यानी, डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा myAadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ के माध्यम से 14.12.2023 तक निःशुल्क जारी रहेगी।

दरअसल, UIDAI दस साल पुराने आधार धारकों से डिटेल को नई जानकारी के साथ अपडेट करने का भी आग्रह कर रहा है। UIDAI वेबसाइट के अनुसार, “डेमोग्राफिक जानकारी की सटीकता जारी रखने के लिए कृपया आधार को अपडेट करें। इसे अपडेट करने के लिए, अपनी आइडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट अपलोड करें।" फ्री अपडेट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर ऑनलाइन किया जा सकेगा और सीएससी पर फिजिकल अपडेट के लिए हमेशा की तरह 25 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।


Next Story