100 साल बाद T.B के नए वैक्सीन पर काम, स्टडी के लिए 12 हजार लोग हुए शामिल

भारत में साल 2025 तक टयूबरक्लोसिस को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है. अब इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने दो संभावित टीकों के थर्ड स्टेज के स्टडी के लिए लगभग 12,000 लोगों को शामिल किया है.. देश में टीबी की बीमारी के प्रबंधन और नियंत्रण के क्रम में देश में 100 साल बाद नई वैक्सीन पर काम हो रहा है. रिसर्चर्स यह देखना चाहते हैं कि टीबी से पीड़ित व्यक्ति के वयस्क घर के सदस्यों में बीमारी को रोकने में टीके कितने प्रभावी हैं. व्यावसायिक रूप से या राष्ट्रीय टीबी कार्यक्रम के तहत संभावित टीकों के उपयोग के लिए हामी दिए जाने से पहले भारत में सात साइटों के प्रतिभागियों की निगरानी तीन साल तक की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





