काम की खबर: नौकरी से आ गए है तंग? इस बिजनेस को शुरू करके अब खुद बनिए BOSS

नई दिल्ली. अगर रोजाना अंडा मार्केट (Egg Market) के रेट देखें तो पता चलेगा कि देश की किसी भी अंडा मंडी में अंडे प्रति सैकड़ा 420 रुपये से कम नहीं है. कुछ मंडियों में अधिकतम रेट 500 रुपये होता है. जिसका सीधे मतलब है कि थोक में अंडे बेचने वाले पोल्ट्री फार्म (Poultry farm) मालिक एक से डेढ़ रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. चार साल बाद यह पहला मौका मिला है जब अंडे के थोक कारोबारियों को एक अंडे पर इतना मोटा मुनाफा (Profit) मिल रहा है. कारोबार के जानकारों के मुताबिक अभी यह बाज़ार फरवरी तक इसी तरह से बना रहेगा. आपको बता दें कि मुर्गी पालन (Poultry Farming) का कारोबार कम से कम 5 से 9 लाख रुपये में शुरू किया जा सकता है. छोटे स्तर यानी 1500 मुर्गियों से लेयर फार्मिंग की शुरुआत करेंगे तो आप 50 हजार से 1 लाख रुपये प्रति महीना कमा सकते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





