भारत
राहुल गांधी के मुंह से तपस्या और पूजा जैसे शब्द अच्छे नहीं लगते: तरुण चुग
jantaserishta.com
9 Jan 2023 12:30 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| तपस्या और पूजा को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा है कि राहुल गांधी के मुंह से तपस्या और पूजा जैसे महान शब्द अच्छे नहीं लगते। चुग ने कहा भारत की संस्कृति, भारत के मूल्यों और भारत की सांस्कृतिक धरोहर का जिन लोगों ने दशकों तक विरोध किया आज वो बगुला भगत बनकर सामने आ रहे हैं लेकिन भारत की जनता कांग्रेस और राहुल गांधी का असली चेहरा जानती है। चुग ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनका इतिहास अहंकार, अत्याचार, लोकतंत्र की हत्या, आपातकाल, परिवारवाद, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और लूट से भरा हुआ है उनके मुंह से तपस्या और पूजा जैसे महान और पवित्र शब्द अच्छे नहीं लगते। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर आ रहे बयानों पर कटाक्ष करते हुए चुग ने उन्हें डिज्नी वल्र्ड का राजकुमार करार देते हुए कहा कि कांग्रेस के महापरिक्रमावादी नेता इस तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन विपक्षी पार्टियों के जो नेता भारत जोड़ो यात्रा में दो कदम उनके साथ नहीं चले वो साथ कैसे आ सकते हैं।
राम मंदिर और रामराज्य को लेकर खड़गे के बयान का जवाब देते हुए चुग ने कहा कि जब भी देश में अयोध्या और भगवान राम के मंदिर की बात होती है, कांग्रेस इसी तरह से अशांत हो जाती है। राम मंदिर की तारीख आ जाने पर कांग्रेस नेता घबराहट और बौखलाहट में दिखाई दे रहे हैं क्योंकि बीते दशकों में उन्होंने हमेशा इसे रोकने के लिए काम किया था।
मोदी की पूजा के खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोडों भारतीयों के नायक हैं और रहेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





