भारत

गजब: कस्टम विभाग के कार्यालय से गायब हुआ करोड़ों का सोना, अधिकारियों में मची खलबली

jantaserishta.com
19 Dec 2020 8:43 AM IST
गजब: कस्टम विभाग के कार्यालय से गायब हुआ करोड़ों का सोना, अधिकारियों में मची खलबली
x
अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज.

गुजरात के जामनगर में कस्टम डिपार्टमेंट के कार्यालय से 1 करोड़ 10 लाख रुपये का सोना गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है. इस मामले में पुलिस ने कस्टम डिपार्टमेंट के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने शुरुआत में इस मामले में चार साल की लंबी आंतरिक जांच की थी.

क्या है मामला?
जामनगर बी डिविज़न के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोना भुज कस्टम डिपार्टमेंट का था, जो साल 2001 के भूकंप के बाद जामनगर कार्यालय में रखा गया था. पुलिस के मुताबिक, भुज कार्यालय जब सोने को अपने क़ब्ज़े में लेने गया तो पता चला कि एक करोड़ 10 लाख रुपये के मूल्य का 2,156.722 ग्राम सोना गायब था. इसके बाद विभाग में इसकी आंतरिक जांच कराने के लिए एफ़आईआर दर्ज कराई गई.
कैसे गायब हुआ सोना?
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक़, साल 2001 में कच्छ के भुज कस्टम डिपार्टमेंट ने भूकंप में इमारत गिरने की वजह से 3,149.398 ग्राम जब्त सोने को सुरक्षित जगह पर रखने के लिए, इसे जामनगर कस्टम डिपार्टमेंट को सौंपने का फैसला किया. इसके बाद सोने को दो सूटकेस में रखकर जामनगर कस्टम डिपार्टमेंट के कार्यालय में रखवा दिया गया था.
जब भुज कार्यालय की मरम्मत हो गई तो 2016 में भुज कस्टम डिपार्टमेंट ने जामनगर कार्यालय से सील किए गए सूटकेस को अपने कब्जे में लिया. लेकिन तब सूटकेस की चाबियां गायब मिलीं. ऐसे में दोनों डिविजनों के अधिकारियों की उपस्थिति में सूटकेस के ताले तोड़े गए. जिसके बाद दावा किया गया कि इस दौरान 3,149.398 ग्राम सोना में से 2,156.722 ग्राम गायब था. अधिकारियों को सोना चोरी होने की आशंका है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story