भारत

गजब है यार! मौत के बाद बुजुर्ग को लगी कोरोना वैक्सीन, मोबाइल पर आया दूसरी डोज का मैसेज

jantaserishta.com
19 Dec 2021 3:40 PM IST
गजब है यार! मौत के बाद बुजुर्ग को लगी कोरोना वैक्सीन, मोबाइल पर आया दूसरी डोज का मैसेज
x
जानें पूरा मामला.

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां पर एक बुजुर्ग की 9 माह पूर्व मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन उसके मोबाइल पर दूसरी डोज के सफल वैक्सीनेशन का मैसेज आया. मृत बुजुर्ग के परिजन मैसेज देखकर हैरान रह गए. परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग का 14 मार्च, 2021 को निधन हो गया था. वैक्सीनेशन का मैसेज 17 दिसंबर को आया.

परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो उसमें लिखा हुआ था कि पहली डोज आपकी 5 मार्च को व दूसरी डोज 17 दिसंबर को लगाई गई है. यहां तक कि उस सर्टिफिकेट में टीका लगाने वाली एनएम का नाम भी उषा कंवर बताया गया, जबकि टीकाकरण के स्थल का नाम वार्ड नंबर 5 जोधपुर बताया गया है.
पुखराज बोहरा के पुत्र मनोज बोहरा ने को बताया कि 17 दिसंबर की शाम मोबाइल पर मैसेज आया और बधाई दी कि आपको टीका लग गया है और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने को भी कहा गया. तो हमने डाउनलोड किया तब पता चला कि टीका लग चुका है. मनोज ने बताया कि मेरे पिताजी का निधन 14 मार्च को हो चुका है और 17 दिसंबर को मैसेज आया है. सरकार जांच करे कि आखिर टीके किसको लग रहे हैं और कहां जा रहे हैं. इस फर्जीवाड़े को रोका जाना चाहिए.
मनोज बोहरा का कहना है कि जब हमने जिला प्रजनन व शिशु अधिकारी कौशल दवे को बताया तो उन्होंने इस पर कहा कि कई मिलते -जुलते नंबर की वजह से गलत वेरिफिकेशन हुआ होगा. इसकी जांच हो रही है. इस मामले पर कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story