
x
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन के मौके पर राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आईं महिलाएं 'बहनों की पाती-भैया के नाम' लेकर पहुंचीं और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जल्दी ही बहनों से सीधे संवाद करने के लिए महिला पंचायत मुख्यमंत्री निवास पर होगी। मुख्यमंत्री यादव ने जन्म दिवस के अवसर पर 'बहनों की पाती-भैया के नाम' लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंची बहनों का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अभिव्यक्ति 'बहनों की पाती-भैया के नाम' एक आत्मीय पहल है। बहनों का आशीर्वाद हमें निरंतर प्राप्त होता रहा है। प्रदेश की बहनों ने अपने मन के भाव, अनुभव और सुझाव पाती के माध्यम से व्यक्त किए हैं। बहनों ने अपने भैया के प्रति विश्वास, स्नेह और सम्मान को शब्दों में पिरोया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री निवास में जल्द ही बहनों से संवाद के लिए विशेष पंचायत आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश में गरीब, युवा, नारी और किसान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रदेश में बहनों के कल्याण का कार्य मिशन मोड में चल रहा है। राज्य सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए एक लाख करोड़ रूपए से अधिक के बजट का प्रावधान किया है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अब हमारी बहनें कारखानों और उद्योगों में भी नेतृत्व कर रही हें। राज्य सरकार महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है।
मुख्यमंत्री यादव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंची बहनों से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी को अधिक से अधिक प्रसारित करने में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि हर पात्र बहन आत्मनिर्भरता और उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ लें।
इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे, महामंत्री डॉ. स्वप्ना वर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को विशेष साल भेंट किया और उनके स्वस्थ जीवन के साथ दीर्घायु की कामना भी की।
Tagsमोहन यादव जन्मदिनबहनों की पातीमहिला पंचायतमहिला सशक्तिकरणमध्य प्रदेशमहिला उद्यमीसरकारी योजनाएंजीरो टॉलरेंसप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमहिला मोर्चाअश्वनी परांजपेडॉ. स्वप्ना वर्मानारी सुरक्षाआत्मनिर्भरतामुख्यमंत्री निवासमहिलाओं का आशीर्वाद।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





