इस्कॉन मंदिर में महिलाओं के जेवर गायब, उद्घाटन के दौरान हुई वारदात

पटना: बिहार की राजधानी पटना में 100 करोड़ रुपये की लागत से भव्य इस्कॉन मंदिर का निर्माण हुआ है. यह मंदिर 12 वर्षों में बनकर तैयार हुआ. इस्कॉन मंदिर के उद्धाटन होते ही मंदिर में हुई घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल उद्धाटन समारोह में भाग लेने पहुंचीं दर्जनों महिलाओं के जेवर गायब हो गए. इस घटना ने उद्घाटन के होश उड़ा दिए हैं.
इस्कॉन मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 3 मई को हुई. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आए. मंदिर के उद्धाटन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई वीवीआईपी पहुंचे थे. इस बीच मंदिर में कुछ ऐसे शातिर गैंग सक्रिय हो गए, जो लगातार महिलाओं को अपना निशाना बना रहा था. पश्चिम बंगाल के इस चेन स्नेचर गैंग ने भीड़ का फायदा उठाते हुए दर्जनों महिलाओं के गले से चेन निकाल लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





