भारत

मंत्री के खिलाफ एक्शन में महिला आयोग, कहा रोज मछली खाइए तो ऐश्वर्या राय जैसी सुंदर हो जाएंगी आंखें

jantaserishta.com
22 Aug 2023 9:29 AM IST
मंत्री के खिलाफ एक्शन में महिला आयोग, कहा रोज मछली खाइए तो ऐश्वर्या राय जैसी सुंदर हो जाएंगी आंखें
x
तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
मुंबई; महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री विजय कुमार गावित अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर एक बयान देकर बुरी तरह फंस गए हैं। अब राज्य महिला आयोग ने भाजपा कोटे के मंत्री विजय कुमार गावित से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर की गई टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। आयोग ने मंत्री को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
इससे पहले गावित सोमवार को उस वक्त विवादों में घिर गए जब उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन की आंखें इसलिए खूबसूरत हैं क्योंकि वह नियमित रूप से मछली खाती हैं। जब मंत्री महाराष्ट्र के धुले जिले में एक जनसभा में मछली खाने के फायदे गिना रहे थे, तब वहां खूब ठहाके लग रहे थे। गावित ने अपने भाषण में ये भी कहा कि मछली खाने से औरतें और मर्द चिकने दिखने लगते हैं। उनकी आंखें चमकीली लगती हैं, जिसे कोई भी देख ले तो कायल हो जाए।
उन्होंने कहा था, "आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी होंगी। वे कितनी खूबसूरत हैं। वह कर्नाटक के मैंगलोर के तटीय इलाके में पली-बढ़ीं। वह नियमित रूप से मछली खाती थीं और इसीलिए उनकी आंखें इतनी खूबसूरत हैं।" समारोह में उनके संबोधन की यह क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
68 वर्षीय गावित धुले के अंतरुली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने का सामान वितरित करने आए थे। मंत्री ने ये भी कहा कि मछली खाने से त्वचा में भी निखार आएगा क्योंकि मछली में तेल होता है वह आंखों और त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है। गावित, नंदुरबार से भाजपा विधायक हैं और उत्तरी महाराष्ट्र के एक प्रभावशाली आदिवासी नेता माने जाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story