भारत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में महिला ब्रिगेड का अहम रोल, तीसरी आरोपी भी क्राइम ब्रांच की हिरासत में
jantaserishta.com
23 Oct 2026 9:00 AM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में महिला ब्रिगेड का अहम रोल सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और महिला को हिरासत में लिया है। इसके पहले इस गोलीकांड में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग मामले की जांच के दौरान एक महिला हिरासत में लिया है। उस महिला को एंटी एक्सटॉर्शन सेल में पूछताछ के लिए लाया गया है। हालांकि, इस महिला को लेकर अभी क्राइम ब्रांच ने खुलासा नहीं किया है कि इसका लिंक क्या है। वहीं, इससे पहले दिल्ली में राधा और बबीता को गिरफ्तार किया गया था।
मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गुरुवार को तीन और आरोपियों को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस लगातार अलग-अलग राज्यों में अपने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर दबिश दे रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के कोटा और दिल्ली के बाद हरियाणा से तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।
गिरफ्तारी के एक्सटॉर्शन सेल तीनों आरोपियों को साथ लेकर मुंबई पहुंची है। उन तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा। इन आरोपियों की पहचान समीर, जतिन और अंकित खटक के रूप में हुई है।
बताया गया कि समीर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम कर रहा था। वह अनिल पंडित और शूटर रेहान के बीच लिंक का काम करता था। समीर पर फंड और हथियार मुहैया कराने के भी आरोप लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के कुछ देर बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। अनिल पंडित नाम का शख्स गैंग की तरफ से पोस्ट कर रहा था। फिलहाल, गिरफ्तार तीन में से दो आरोपियों की बाकी भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही, इस मामले में गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या 10 हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं हैं। इसके अलावा, तीसरी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





