भारत
पुलिस की महिला बैंड शादियों में भी बजाएगी बाजा, बुकिंग की रेट लिस्ट जारी
jantaserishta.com
26 July 2023 1:53 PM IST

x
सर्वश्रेष्ठ महिला बैंड पार्टी का खिताब जीता है।
रांची: झारखंड पुलिस की महिला बैंड पार्टी अब शादी-विवाह या खुशी के अन्य मौकों पर भी बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-10 की ओर से बकायदा इश्तेहार जारी किए गया है। सनद रहे कि इस बैंड पार्टी ने इसी महीने आईटीबीपी की ओर से हरियाणा के पंचकुला में आयोजित 23वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ महिला बैंड पार्टी का खिताब जीता है।
बताया गया है कि महिला पुलिस बैंड की पूरी पार्टी को बुक करने के एवज में 20 हजार रुपए की फीस चुकानी होगी। हाफ बैंड पार्टी को 10 हजार रुपए में बुक किया जा सकेगा। यह बुकिंग अधिकतम दो घंटे के लिए होगी। जैप के समादेष्टा द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक बैंड पार्टी की फीस के अलावा उनकी ट्रांसपोर्टिंग का खर्च भी बुकिंग करने वालों को चुकाना होगा। इसके लिए रांची जिले के भीतर ट्रांसपोर्टिंग शुल्क नौ सौ रुपए तय किया गया है, जबकि रांची जिले के बाहर की बुकिंग पर प्रति किलोमीटर 16 रुपए के हिसाब से ट्रांसपोर्टिंग चार्ज लिया जाएगा। इश्तेहार में साफ किया गया है कि बैंड की बुकिंग रात 10 बजे के बाद के लिए नहीं होगी। बुकिंग के लिए कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर-06512270005 और या फिर जैप की मेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है।
Tagsझारखंड पुलिसझारखंड पुलिस महिला बैंडमहिला बैंडशादीJharkhand PoliceJharkhand Police Mahila BandMahila BandWedding
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





