भारत

नॉएडा में कार्यरत महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया

Admin Delhi 1
13 Jun 2023 12:55 PM GMT
नॉएडा में कार्यरत महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया
x

नॉएडा न्यूज़: मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस द्वारा महिलाओं को जागरूक किए जाने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत गौतमबुद्घनगर पुलिस कमिश्नरेट की अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने सेक्टर-126 हौजरी कांपलेक्स स्थित पैरामाउंट कम्पनी में कार्यरत महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

आपको बता दें कि एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा इकाई गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अभी तक करीब 45 सेमिनार, जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं आयोजित कर छात्राओं, कामकाजी महिलाओं, घरेलू महिलाओं सहित करीब 6000 से अधिक महिलाओं को जागरूक किया गया है।


एडीसीपी महिला सुरक्षा ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि यदि वह किसी भी स्थान पर स्वयं को असुरक्षित महसूस करती है तो उन्हें तुरंत पुलिस की मदद लेनी चाहिए। इसके लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर बने हुए है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिलाएं तुरंत वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर सूचना देकर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 व साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं अपने साथ घटित सभी अच्छी बुरी घटनाओं व साइबर बुलिंग होने पर अपने परिजनों के साथ जरूर शेयर करे।

Next Story