
x
महिला सशक्तीकरण व महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने वाली महिलाओं व संस्थाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में चरखी दादरी महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। चरखी दादरी महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी गीता सहारण ने बताया कि महिलाओं सशक्तीकरण व सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गीता सहारण ने बताया कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आनलाइन आवेदन होगा।
आवेदन के लिए महिला की उम्र 25 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए और कम से कम 5 वर्ष से महिला सशक्तिकरण व महिला सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किया जाना जरूरी है। गीता सहारण ने बताया कि महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन किया जाएगा। गीता सहारण ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें महिलाओं को बढ चढकर भाग लेना चाहिए। गीता सहारण ने बताया कि जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समय समय पर अनेक जागरूकता कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जाता है।

Rani Sahu
Next Story