
शिमला। इस साल होने वाली कांस्टेबल भर्ती हिमाचल पुलिस नहीं करेगी राज्य सरकार किसी और एजेंसी से इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाएगी। इस बारे में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हो चुका है और अब भर्ती एजेंसी चयनित करने पर बात चल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के …
शिमला। इस साल होने वाली कांस्टेबल भर्ती हिमाचल पुलिस नहीं करेगी राज्य सरकार किसी और एजेंसी से इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाएगी। इस बारे में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हो चुका है और अब भर्ती एजेंसी चयनित करने पर बात चल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1226 पद भरने का फैसला किया है। इसके लिए जब पुलिस मुख्यालय से भर्ती को लेकर पूछा गया तो पिछली पुलिस भर्ती के अनुभवों और पेपर लीक के बाद सीबीआई को गए केस को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने इस काम से इनकार कर दिया है। इसके बाद यह मामला कैबिनेट में रखा गया था। कैबिनेट ने सैद्धांतिक रूप से यह मंजूरी दे दी है कि हिमाचल पुलिस यह भर्ती नहीं करेगी, लेकिन जिस एजेंसी से भर्ती करवानी है।
उसको लेकर बातचीत चल रही है। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती नियमों और प्रक्रिया में भी बदलाव करने की आदेश दिए है। नियमों में एक संशोधन महिलाओं को 30 फीसदी कोटा देने को लेकर हो चुका है, लेकिन प्रक्रिया में भी बदलाव होने जा रहा है। इसमें भर्ती एजेंसी का भी प्रावधान होगा। गृह विभाग और राज्य सरकार के बीच में अभी यह फाइल चल रही है। पुलिस में 1226 कांस्टेबल भर्ती किए जाने है। इनमें 877 मेल, 292 फीमेल कांस्टेबल और 57 ड्राइवर शामिल हैं। पुलिस भर्ती में महिलाओं का आरक्षण कोटा 25 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि लंबित भर्तियों 31 मार्च, 2024 से पहले शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश हैं। पुलिस भर्ती को लेकर भी जल्दी ही एजेंसी फाइनल कर दी जाएगी।
