भारत
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित
Shantanu Roy
14 March 2024 5:16 PM IST

x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कलक्टर अंजली राजोरिया के मुख्य आतिथ्य एवं नगर परिषद सभापति राम कन्या गुर्जर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप जलाकर की. महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। त्रिलोक सिसौदिया ने स्वागत भाषण दिया। जिला कलक्टर अंजलि राजोरिया ने महिला दिवस के अवसर पर कहा कि महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। इसमें पुरुषों की भूमिका भी अहम है।
जिला कलक्टर ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह महिला जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गयी तथा दो स्थानों पर बेबी फीडिंग रूम भी बनाये गये। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने कार्यालयों में महिला शौचालयों की क्रियाशील स्थिति एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने नृत्य और विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत कर महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान दुर्गा सोनी द्वारा सप्तताल पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया. जिसे दर्शकों ने जोरदार तालियों से सराहा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, महिलाओं और विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सहायक निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग नेहा माथुर, त्रिलोक सिसौदिया, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जन प्रतिनिधि एवं महिलाएं उपस्थित थीं। मंच का संचालन सुधीर वोरा ने किया।
Next Story





