भारत

रात में खोदते थे महिलाओं की कब्र, चोरी करते थे ये चीज, 3 गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Nov 2020 8:54 AM IST
रात में खोदते थे महिलाओं की कब्र, चोरी करते थे ये चीज, 3 गिरफ्तार
x
हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

गुजरात के भरूच जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां लोगों ने दो नाबालिग सहित तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये लड़के रात में उन कब्रों को खोदते थे, जिनमें महिलाओं की लाश दफन होती थी. कब्र खोदने के बाद महिलाओं की लाश से बाल चोरी कर लेते थे. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

भरूच जिले में लोगों ने दो नाबालिग सहित तीन लड़कों को पुलिस के हवाले किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के निशाने पर वो कब्रें रहती थीं, जिनमें महिलाओं को दफन किया गया हो. आरोपी इन क​ब्रों पर अपनी नजर रखते थे.

किसी भी महिला के शव को दफनाने के बाद तब तक इंतजार किया जाता था, जब तक लाश के सिर के बाल चमड़ी से अलग नहीं हो जाती. इसके बाद रात के समय ये लोग ​कब्र की खुदाई करते थे.

कब्र खोदने के बाद लाश के सिर से बालों को या तो उखाड़ लेते, या फिर उन्हें काट लिया करते थे. इन लड़कों को लोगों ने दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हाल ही में ईखर गांव के कब्रिस्तान में उन्होंने एक कब्र को नुकसान पहुंचाया.

बताया गया है कि आरोपियों द्वारा बालों की चोरी इसलिए की जाती है, क्योंकि चुराये गये बाल काफी महंगे बिकते हैं. एक महिला के सिर से इन्हें 80 से 125 ग्राम तक बाल मिल जाते थे. इन बालों की मार्केट में बेहद अच्छी डिमांड हैं. साफ शब्दों में कहा जाये, तो ये बाल 6 से 7 हजार रुपये किलो ग्राम तक के हिसाब से बिक जाते हैं. इन बालों का प्रयोग विग बनाने में होता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story