भारत

महिलाओं ने “वोट फॉर रैली ” के माध्यम से मतदान करने की ली शपथ

jantaserishta.com
3 Nov 2023 10:33 AM IST
महिलाओं ने “वोट फॉर रैली ” के माध्यम से मतदान करने की ली शपथ
x

सीकर। श्रीमाधोपुर में रिटर्निंग अधिकारी के नेतृत्व में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। गुरूवार को महिला अधिकारिता विभाग श्रीमाधोपुर की बागरियावास ग्राम पंचायत में ब्लॉक पर्यवेक्षक रीना चाहर ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप गतिविधि के तहत ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों के तहत रैली, शपथ, रंगोली, मानव श्रृंखला के माध्यम से मतदान करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में विभाग की ब्लॉक प्रभारी के निर्देशन में ग्राम साथिनों ने महिला मतदाताओं को शत—प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रमों में महिला अधिकारिता विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग का सक्रिय सहयोग रहा।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story